February 22, 2026

राम ब्रह्म है और दशरथ जीवात्मा : संतोष जी महाराज

Share


शाहगंज की सीमा से सटे बेलवाई बाजार के श्री भुवनेश्वरनाथ शिवधाम प्रांगण में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही सप्त दिवसीय श्री राम कथा के छठवें दिवस पर कथा व्यास संतोष जी महाराज ने दशरथ जी के मृत्यु की कथा का तत्व दर्शन प्रस्तुत करते हुए कहा कि दशरथ जीवात्मा है राम परमात्मा हैं वशिष्ठ धर्म हैं कौशल्या साधना हैं सुमित्रा उपासना हैं और कैकेयी वासना है जीव का संरक्षण परमात्मा सदैव करता है जीव को धर्म के अनुशासन को मानना चाहिएजीव के पीछे परमात्मा की छाया रहती है परंतु जीव जब उस छाया को विस्मृत कर देता है और जीव अपने जीवन के पथ की तरफ आगे बढ़ता है तो जिओ के पथ पर साधना का शिविर होता है जब जीव साधना के शिविर को ठुकरा कर आगे बढ़ता है तो आगे उपासना का शिविर उसको बुलाता है परंतु जीव उपासना के भी शिविर में प्रवेश नहीं करता है आगे वासना का शिविर होता है और जीव वासना के शिविर में जब पहुंचता है तो जीव के पीछे परमात्मा होता है और जीव के आगे वासना होती है परमात्मा को छोड़कर जब जीव वासना के चक्रव्यूह में फंस जाता है तो जीव को परमात्मा भी नहीं बचा पाता जीव धराशायी हो जाता है और फिर कभी नहीं उठ पाता हैजब जीव साधना और उपासना के अंतर्गत जीवन यापन करता है तो परमात्मा जिओ का साथ देता है परंतु जब जीव साधना और उपासना को छोड़कर वासना के मुट्ठी में फंस जाता है तब परमात्मा जीव का साथ छोड़ कर जीव के जीवन से निर्गत हो जाता है इस कथा के बाद महाराज जी ने राम केवट संवाद की सुंदर व्याख्या किए और भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार होने की कथा को सुनाया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल,डॉ0 विजय सिंह,रंजीत अग्रहरि,प्रदीप, शिवा अग्रहरि,राजेश मोदनवाल श्री नाथ अग्रहरि, राजेश गिरी, मनोज दूबे,अशोक अग्रहरी,दीपक जायसवाल,सुभाष राजभर मोहनलाल सोनी आदि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रीराम कथा के अध्यक्ष व मुख्य यजमान दुर्गेश राधे रमण मिश्रा जी ने आए हुए श्रद्धालुओं का आवभगत किया।

About Author