Jaunpur news बंगाल में अगली सरकार बीजेपी: केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी बघेल

IMG-20260429-WA0075
Share

बंगाल में अगली सरकार बीजेपी: केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी बघेल

जौनपुर।
नगर के एक पैलेस में केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन एस पी बघेल का विंध्याचल दर्शन के बाद बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में आगमन हुआ । जहां उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बीजेपी की बन रही है। बीजेपी की सरकार बनते ही पूरा प्रदेश टीएमसी के गुंडों से मुक्त होगा।
उन्होंने जिले में गुर्जर ताल में मत्स्य पालन को लेकर तमाम संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, डॉ अमित सिंह, आशीष सिंह, सियाराम पाल, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर यादव, सुरेंद्र सिंह, डॉ विनोद पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।