Jaunpur news संरक्षण का संकल्प: 1500 किमी की ‘गोमती जीवन यात्रा’ 22वें दिन ऋषि मेधा की तपस्थली मेढा पहुँची

Share

संरक्षण का संकल्प: 1500 किमी की ‘गोमती जीवन यात्रा’ 22वें दिन ऋषि मेधा की तपस्थली मेढा पहुँची
​शतरुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीलीभीत से शुरू हुई यात्रा का भव्य स्वागत, संतों ने बताया गोमती का पौराणिक महत्व

  • ​नदी और वृक्ष ही मानवता के असली रक्षक: शत्रुघ्न महाराज
    ​ सिंगरामऊ (जौनपुर): आदि गंगा गोमती के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने के लिए ‘यूथ इन एक्शन इंडिया’ के बैनर तले निकली ‘गोमती जीवन यात्रा’ अपने 22वें दिन रविवार को ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व वाले मेढा ग्राम पंचायत स्थित मेधा ऋषि की तपस्थली पहुँची। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीलीभीत के गोमत ताल से शुरू हुई यह 1500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा जैसे ही गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुँची, क्षेत्रीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने संतों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
    ​स्वागत समारोह के दौरान यात्रा के साथ चल रहे शतरूद्र प्रताप
    ने मां गोमती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह यात्रा गोमती को उसके प्राचीन गौरव ‘धेनुमती’ के रूप में पुनः स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने भी वनगमन के दौरान इस पावन नदी में स्नान किया था। महाराज ने उपस्थित जनसमूह को आगाह किया कि नदी और वृक्ष जीवन जीने के सबसे बड़े आधार हैं। यदि हम इन्हें प्रदूषित करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां संकट में होंगी।
    ​उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा गोमती नदी के उद्गम स्थल पीलीभीत से प्रारंभ होकर नदी के प्रवाह मार्ग के विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है। यात्रा का उद्देश्य नदी तटों को प्रदूषण मुक्त करना और विलुप्त हो रही सहायक धाराओं को पुनर्जीवित करना है। मेढा आगमन पर द्वारिका जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक युवराज राजवीर सिंह ‘राजा’ व शिक्षकों ने यात्रियों को विश्वास दिलाया कि स्थानीय स्तर पर नदी की स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
    ​इस अवसर पर संतों और अतिथियों ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। वक्ताओं ने एक स्वर में गोमती को स्वच्छ रखने और तटों पर हरियाली बढ़ाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शेष मैन यादव ने किया।
    ​कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, सत्यदेव सिंह, पंकज सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी (एडवोकेट), विजय सिंह, मास्टर विजय सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय ‘गोले’, डॉ. दिनेश सिंह, माँ दुर्गा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक सूर्यांश सिंह, अमित सिंह डब्बू , नवीन सिंह , जय सिंह , रविन्द्र यादव ( ग्राम प्रधान नरौली ) , संजीव सिंह , मनीष सिंह दीनानाथ चतुर्वेदी , शशिधर चतुर्वेदी , प्रभाकर पांडेय , भोला नाथ निसाद , हंसराज निसाद , काटू निसाद , रामसकल निसाद … रमेश , उमेन्द्र यादव , मिठाईलाल यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग गोमती जीवन यात्रा में शामिल हुए … यात्रा दूसरे दिन जौनपुर नगर में प्रवेश करेगी और 10 मार्च तक जौनपुर के केराकत , डोभी होते हुए 11 को गाजीपुर बनारस जिले में प्रवेश करेगी … यात्रा का उद्देश्य नदी के प्रति लोगो को जागरूक करना …

About Author