डायट जौनपुर में जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवम पपेट्री प्रतियोगिता हुई संपन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव जी के निर्देशन में 2022 -23 चतुर्थ जनपद स्तरीय काल क्राफ्ट एवं
पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव जी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के भाषा एवं गणित तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पपेट्री का सामान्य रूप से उपलब्ध सामग्रियों द्वारा जैसे कागज गत्ते से वेस्ट मटेरियल से पासे एवं खिलौने मुखौटे आदि का निर्माण किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य प्राथमिक विद्यालय के शिक्षण कार्य में कठिन विषयों को कलात्मक कलाकृतियां के माध्यम से कैसे सरलता से समझाया जाए पर प्रकाश डाला।
प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रवीन्द्र नाथ यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
निर्णायक मंडल में सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार पटेल एवं डॉक्टर कर्मचंद यादव तथा डायट प्रवक्ता श्री धर्मेंद्र शर्मा (सांख्यिकी )एवं श्री नीरज मणि तिवारी प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान )आदि रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता (कला ) श्री राजकुमार रहे तथा श्री वरुण कुमार यादव एवं श्री विनय कुमार यादव का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती किरण त्रिपाठी, श्री अमित यादव श्रीमती मंजू लता यादव डॉ सोनू भारती श्री अखिलेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे l
