युवती के साथ चार लोगो ने किया गैंगरेप पुलिस ने दो किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी संग पड़ोसी गांव  के चार युवक एक महीने से एक इंटर कॉलेज में सामुहिक दुराचार कर रहे थे।

सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।जब वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए।पुलिस को मामले की जानकारी दी।जानकारी होते ही एडिशनल एसपी संजय कुमार, सीओ केराकत शुभम तोदी व चंदवक थानाध्यक्ष संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की।पूरी घटना की जानकारी होते ही

पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया एवं आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को पड़ोसी गांव के  चार दंबग युवकों ने डरा- धमकाकर एक महीने पहले एक इंटर कॉलेज में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया तथा वीडियो बना लिया।फिर सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामुहिक दुराचार करते रहे और बेबस किशोरी सबकुछ सहती रहीं।इसी दौरान युवकों में अनबन हुई तो दो दिन पूर्व एक ने वीडियो वायरल कर दिया।

पूरी घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।तत्काल चंदवक पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी, एसओ संजय कुमार सिंह घटना स्थल इंटर कॉलेज पहुँच कर पूरे मामले की तहकीकात की।पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।इस संबंध में एसपी सिटी  ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

About Author