Jaunpur news तहफ़ूज़ -ए- कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी द्वारा सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंप कर मांग
जौनपुर तहफ़ूज़ -ए- कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी द्वारा सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि विगत 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था वही इमामबाड़े के पूरब की तरफ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर में स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रो को भी अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया था। ऐसे में उक्त पूरे प्रकरण की पुलिस अधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा जांच करा कर कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ-साथ और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।वहीं प्रतिनिधिमंडल ने लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है ।प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन के प्रति छोटी लाइन इमामबाड़े प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकरण की भी जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष शाहिद मेहदी, कब्रिस्तान कमेटी के महासचिव सरदार हुसैन बबलू, मेहंदी रज़ा एडवोकेट, नेहाल हैदर,कैफ़ी रिजवी, हसनैन कमर दीपू मौजूद थे।
