February 22, 2026

पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा कर्मचारियों का स्थायीकरण परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता :डॉ प्रदीप सिंह

Share

पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा कर्मचारियों का स्थायीकरण परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता :डॉ प्रदीप सिंह
बृहस्पतिवार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित 11 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में 07 नवंबर को होने वाले एकदिवसीय धरने में सहभागिता करने तथा कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण किया। आज प्रतिनिधिमंडल सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला कोषागार, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, सिंचाई/ नलकूप विभाग एवं डिप्लोमा इंजीनियर संघ के कार्यालय में वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिला। परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने नई पेंशन योजना की विसंगतियों एवं पुरानी पेंशन योजना की सकारात्मकता का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली ही परिषद का सर्वोच्च लक्ष्य है जो सरकारी कर्मचारी की आत्मा तथा उसके बुढ़ापे की लाठी है। पश्चिम बंगाल मे विगत 18 वर्षों से राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिल रही है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं पंजाब की सरकारों ने भी कर्मचारियों की मांग एवं अपना आर्थिक विश्लेषण करते हुए इसे अपने राज्य में लागू किया है। कहीं भी पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद आर्थिक संकट नहीं उत्पन्न हुआ बल्कि कर्मचारी और उत्साहित होकर सरकारी विकास योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं। उड़ीसा सरकार ने भी अपने प्रदेश के लगभग 57000 अस्थाई राज्य कर्मचारियों को स्थायी कर दिया है,उत्तर प्रदेश में भी उसी तर्ज पर आंगनबाड़ी, मनरेगा कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक, पीआरडी, रसोईया, कंप्यूटर ऑपरेटर, अतिथि प्रवक्ता आदि पदों का भी स्थायीकरण होना चाहिए।ऐसे में केंद्र एवं प्रदेश सरकारों द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देने एवं सरकारी कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने हेतु आउटसोर्सिंग एवं मानदेय की नौकरियां देने तथा नई पेंशन योजना को लागू रखने की हठवादी नीति के खिलाफ जनपद सहित पूरे प्रदेश के समस्त कर्मचारी केंद्रीय आह्वान पर 07 नवंबर 2022 को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे। परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त संगठनों से अपील किया गया कि समस्त भेदभाव भूलकर स्वयं के लिए होने वाले एक दिवसीय धरने में शत-प्रतिशत सहभागिता करें।भ्रमण किए गए विभिन्न कार्यालयों में कोषागार संघ के अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के चेयरमैन दयाराम गुप्ता, जिला मंत्री देवेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. राजकुमार, संप्रेक्षक अमर बहादुर यादव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव नवाब, जिला मंत्री राजीव श्रीवास्तव, सूरज प्रजापति, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह,डिप्लोमा इंजीनियर संघ के इं. शशिकांत यादव, लोक निर्माण विभाग के कल्लू कामरेड, सेवानिवृत्त पेंशनर संघ के अध्यक्ष सीबी सिंह,परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, शिवहरि सिंह, तेज बहादुर, सत्य प्रकाश सिंह, रामलाल पाल,प्रमोद शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author