February 21, 2026

Jaunpur news युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मिल रही मदद,यूपी सिंह

Share

इंद्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मिल रही मदद,
यूपी सिंह

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत दर्जन भर लोगों का हुआ सम्मान

जौनपुर।
उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वाधान में जिला
ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 50 माटी कला के कारीगरों को निशुल्क विद्युत चालित चाक व तीन पगमिल वितरित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य थी।
उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा समाज के गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
यह भी कहा कि उद्योग विभाग से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
समारोह में सुइथाकला विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद तिवारी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
प्रदेश की योगी सरकार की यह सबसे अच्छी और सफल योजना है इसका प्रचार प्रसार गांव-गांव में करने की जरूरत है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं के चलते जिला उद्योग केंद्र से लोगों को भारी भरकम मदद हो रही है। लोगों को उनके गांव में ही स्वरोजगार मिल रहा है। इसके चलते अब युवाओं को महानगरों की और जाने की जरूरत नहीं है।
डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
इसके पहले मुख्य अतिथि का स्वागत बुके और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस मौके पर वाराणसी मंडल के परीक्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी यूपी सिंह व उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र जौनपुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

About Author