Jaunpur news परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

IMG-20260221-WA0050
Share

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

सारनाथ में ऐतिहासिक स्थलों का बच्चों ने अवलोकन कर ली जानकारी

जौनपुर।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं का एक दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु वाराणसी रवाना हुआ। सर्वप्रथम खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर बसों को राम मनोहर लोहिया पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा से रवाना किया। सभी छात्र छात्राओं में भ्रमण के लिए बहुत अधिक उत्सुकता थी। बीएसए ने छात्र एवं छात्राओं के साथ भ्रमण में गए जिला समन्वयक सत्येंद्र गुप्ता, एस आर जी अजय मौर्य एवं समस्त सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को सुरक्षित तरीके से भ्रमण कराया जाए तथा सुरक्षित तरीके से ही वापस आकर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इस शैक्षिक भ्रमण में जनपद के कुल 22 विकास खंड से कुल 220 छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित थे। प्रत्येक विकास खंड से इन बच्चों की देखभाल के लिए एवं सहयोग के लिए दो-दो शिक्षक व शिक्षिका को भी लगाया गया था। इस भ्रमण हेतु विभाग द्वारा समस्त बच्चों के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। सभी बच्चे उत्साहित होकर वाराणसी में स्थित सारनाथ का भ्रमण किया। बच्चों के लिए जलपान एवं लंच की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थी। सभी बच्चे बहुत ही प्रसन्नता पूर्वक शैक्षिक भ्रमण को पूर्ण किए। टीम लीडर के रूप में जिला समन्वयक सामुदायिक सत्येंद्र गुप्ता एवं उनकी टीम अर्चना रानी, विजय लक्ष्मी यादव, साधना यादव अन्य अध्यपिकाओं सहित चित्रसेन चौहान, प्रभात सिंह पूरी ऊर्जा के साथ लगे रहे।