पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त नितेश चौहान पुत्र राजदेव चौहान को किया गिरफ्तार-

जौनपुर।
थाना तेजीबाजार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त नितेश चौहान पुत्र राजदेव चौहान को किया गिरफ्तार-
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थाना तेजीबाजार जिला जौनपुर पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 06/22 धारा 147/148/323/504/506/308/427 आईपीसी में वांछित अभियुक्त नितेश चौहान पुत्र राजदेव चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी मुरैलापुर को मुखबिर की सूचना पर बरईपार चौराहे के पास गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द संबंधित मुकदमा मे विवेचनात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
अभियुक्त का नाम-
1. नितेश चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी मुरैलापुर थाना तेजीबाजार जौनपुर।
सम्बन्धित मुकदमा-
1. मु0अ0सं0 06/22 धारा 147/148/323/504/506/308/427 भादवि थाना तेजीबाजार जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय
2- का0 बलवन्त प्रसाद
3- हे0का0 बृजेश कुमार सिंह
