February 21, 2026

Jaunpur news मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्र व अनुदेशकों नेजताई खुशी

Share

मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने
जताई खुशी

बोले साथी, होली के पहले सरकार ने दिया तोहफा

मछलीशहर,जौनपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय क्रमशः 18 हजार और 17 हजार किये जाने की घोषणा से जिले में खासा उत्साह है।
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
शिक्षा मित्र और अनुदेशक लम्बे समय से अपना मानदेय बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। विकास खंड मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी में कार्यरत शिक्षा मित्र रेनू सिंह का कहना हैं कि वह 2005 से शिक्षण कार्य कर रही हैं। मंहगाई को देखते हुए 10हजार रुपए प्रति माह मानदेय बहुत कम था जबकि आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन हम लोगों से ज्यादा हो चुका है। हम लोगों को शासन से आशान्वित थे कि भविष्य में हम लोगों के भी दिन बहुरेंगे।मुख्यमंत्री के द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को घोषणा से सभी शिक्षामित्र राहत महसूस कर रहे हैं। विकास खंड सुजानगंज के प्राथमिक विद्यालय रयां की शिक्षा मित्र रेखा सिंह और सुनीता विश्वकर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव की शिक्षा मित्र निशा सिंह भी मानदेय बढ़ने से खुश हैं। विकास खंड सुजानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायखानी में शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशक पद पर वर्ष 2013 से नियुक्त श्वेता सिंह कहती हैं लम्बे समय बाद मानदेय बढ़ने से वह बेहद खुश हैं।
विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत शेर बहादुर और कीर्तिलता सिंह कहती हैं कि 2017 के बाद उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी ऐसे में नौ वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद मानदेय बढ़ना राहत की बात है।

About Author