February 21, 2026

Jaunpur news समाजसेविका मालती सिंह का हुआ निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Share

समाजसेविका मालती सिंह का हुआ निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
टी डी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की माता मालती सिंह के निधन के बाद शनिवार को उनके शास्त्री नगर कालीकुती स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों और नगर के गणमान्य लोग पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, लोगों ने उन्हें कुशल समाज सेविका तथा दीन दुखियों की सेवा के लिए हमेशा कृत संकल्पित रहने वाली बताया। इस दौरान प्रदीप सिंह सफायर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, गोमती नगरी सहकारी बैंक के प्रबंधक विजेंद्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव , राष्ट्रीय नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह ,राणा सिंह पत्रकार राजकुमार सिंह शीतला प्रसाद मौर्य , अरविंद गुप्ता,वंदेश सिंह व ज्ञान चंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About Author