February 22, 2026

कम्पोनेन्ट ब्लड बैंक के लिए जरूरी चीजों के बारे में सीएमओ ने ली जानकारी

Share

कम्पोनेन्ट ब्लड बैंक के लिए जरूरी चीजों के बारे में सीएमओ ने ली जानकारी

-जगह, कुछ और मशीनें तथा मानव संसाधन की भी आवश्यकता जताई गई
-सीएमओ ने उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन, साथ ही जरूरी दिशा -निर्देश भी

जौनपुर, 22 अक्टूबर 2022।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड को कम्पोनेन्ट में बदलने के लिए जरूरी चीजों के बारे में जानकारी ली और शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ दास तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिमन्यु कुमार से वार्ता के दौरान सीएमओ को बताया गया कि इस समय ब्लड बैंक की व्यवस्था होल ब्लड सिस्टम वाली है। लोगों के शरीर में जैसा ब्लड उपलब्ध होता है, वैसे ही ब्लड बैंक में सप्लाई कर दी जाती है। ब्लड को रेड ब्लड कार्पेशेल्स (आरबीसी), ह्वाइट ब्लड कार्पेशेल्स (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स और सीरम चार कम्पोनेन्ट में बांट करके भी सप्लाई किया जा सकता है। जरूरत के समय में कम्पोनेन्ट में बंटा ब्लड ज्यादा उपयोगी साबित होगा। सीएमओ ने पूछा कम्पोनेन्ट ब्लड बैंक का संचालन करने के लिए किन चीजों की जरूरत है? इस पर डॉ दास ने बताया कि कम्पोनेन्ट ब्लड बैंक का संचालन करने के लिए मानक के अनुरूप जगह कम है, उसके लिए कुछ और जगह की जरूरत होगी। कुछ और मशीनें तथा मानव संसाधन की भी आवश्यकता जताई। इस दौरान सीएमओ ने उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिया।

About Author