February 23, 2026

बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया।

Share


जलालपुर(जौनपुर) बुधवार, हिंदी भाषा का वर्तमान समय में महत्व, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचार का माध्यम हिंदी, हिंदी भाषा एवं साक्षरता, इन विषयों पर भारत के विभिन्न राज्यों से आये हिन्दी भाषा के विषय-विशेषज्ञ और विदुषी ने आनलाइन माध्यम द्वारा अपने ज्ञान एवं अनुभव को साझा करते हुए महाविद्यालय के से छात्र-छात्राओं को सरल, सुग्राह एवं सरल सामान्य हिंदी भाषा से ज्ञान वर्द्धित किया। हिंदी विभाग द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: प्राचार्य (प्रोफ़ेसर आनंद शंकर चौधरी), संयोजक: डॉ. अंशुमान सिंह, संचालनकर्ता: डॉ. चन्द्र भूषण त्रिपाठी, मुख्य वक्ता: डॉ. सुनीता विवेक (प्रोफेसर, पद्मश्री इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट एंड सोसल साइंस, बैंगलोर, बैंगलोर विश्वविद्यालय, कर्नाटक), डॉ. अलकेश्वरी सिंह, श्री प्रदीप कुमार यादव, डॉ. अजिताभ नारायण सिंह आदि रहे।
हिंदी दिवस आयोजित करने की पृष्ठभूमि को डॉ. अंशुमान सिंह ने प्रस्तुत किया। इस पृष्ठभूमि में उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचलित स्वरूप एवं कार्यालय भाषा के मध्य विभेद को स्पष्ट करते हुए, भाषा के इन दोनों स्वरूपों के सापेक्षिक आयाम को स्पष्ट किया। महाविद्यालय के ऊर्जावान कुशल नेतृत्वकर्ता प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर चौधरी ने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, उपनिवेश काल के बाद प्रचलित स्वरूप, सामान्य भाषा एवं “विषय के रूप में हिंदी” जैसे बिंदुओं को अपने उदवोधन में विश्लेषित किया।
हिंदी भाषा एवं विषय की प्रकाण्ड विदुषी डॉ. सुनीता विवेक ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था के औपनिवेशिक कालीन और वर्तमान में प्रचलित हिंदी भाषा के स्वरूप को ऐतिहासिक परिस्थितियों एवं घटनाओं को चरणबद्ध ढंग से स्पष्ट करते हुए वर्तमान में हिंदी भाषा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने की बात की। इसके साथ ही साथ उन्होंने विश्वपटल पर हिंदी भाषा को बोलने वाले लोगों की सांख्यिकीय आंकड़ों के माध्यम से विवेचना की। यह कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड से संचालित हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बृजेश कुमार मिश्र, डॉ संजय नारायण सिंह एवं प्राध्यापिकायें डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ. सीमा सिंह के साथ-साथ श्री जगत नारायण सिंह, डॉ आशुतोष पाण्डेय, श्री सफीउल्लाह अंसारी, डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव और लगभग 300 छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री अनिल कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम के समानांतर महाविद्यालय परिसर में रोवर एवं रेंजर्स का निपुण प्रशिक्षण कैंप का तीसरा कार्य दिवस भी संपन्न हुआ।

About Author