शराबी ने महिला को पीटकर किया घायल

1000300742
Share

शराबी ने महिला को पीटकर किया घायल
जफराबाद।क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में बुधवार की रात को शराबी ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया।महिला को स्थानीय लोगो ने बीचबचाव करके बचाया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी।
क्षेत्र के ऊक्त गांव निवासी उर्मिला पत्नी कुंज बिहारी ने आरोप लगाया कि उसके दरवाजे के सामने खड़ा होकर गांव का ही शैलेन्द्र उर्फ छेदीलाल शराब के नशे में गाली दे रहा था। जब वह शराबी को मना करने लगी तब वह और उग्र हो गया।शैलेन्द्र आवेश में आ गया और लाठी से उर्मिला के ऊपर वार कर दिया। जिससे उर्मिला घायल हो कर गिर गयी।उसी समय अगल बगल के लोग पहुंच कर शराबी को दूर हटाया।घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।