Jaunpur news गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल, गजेंद्रपुर में भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू

Share


गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल, गजेंद्रपुर में भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद को जोड़ने के लिए गोमती नदी पर ग्राम गजेंद्रपुर के पास पीपा पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।
करीब 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पीपा पुल के निर्माण से दोनों जिलों के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। अब तक पुल न होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था या फिर 10 से 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता था।
पीपा पुल के निर्माण से गजेंद्रपुर सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। पुल बनने के बाद जौनपुर और सुल्तानपुर के बीच आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय व दूरी दोनों कम होंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और दोनों जिलों के गांवों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

About Author