Jaunpur news एलपीजी गैस की काला बाजारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

एलपीजी गैस की काला बाजारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा

जौनपुर के खुटहन थाना स्थित तीन जनसेवा केंद्र से बरामद हुआ 81 एलपीजी गैस सिलेंडर

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीन के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय और पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की टीम ने एलपीजी गैस सिलेंडर की बड़े पैमाने पर कालाबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह का रविवार को खुलासा किया है।
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत धम्मौर और बंधनपुर स्थित तीन जनसेवा केंद्र संचालक और उसके घर से 81 एलपीजी सिलेंडर भरा हुआ और खाली बरामद किया है।
इतने बड़े खुलासे की खबर लगते ही जिला मजिस्ट्रेट डॉ दिनेश चंद्र ने सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके तत्काल बाद खुटहन थाना
प्रभारी रामाश्रय राय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के अंतर्गत तीनों जनसेवा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।
इस संबंध में खुटहन विकासखंड के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खुटहन थाना अंतर्गत तीनों जन सेवा केंद्र संचालक पिछले एक सप्ताह से एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद को देते हुए सभी अभियुक्तों के यहां छापेमारी के लिए खुटहन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिवार को ही उक्त केंद्रों से रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया था।
खुटहन थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि
सीएससी संचालक जितेन्द्र प्रजापति पुत्र राम प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम सभा धम्मौर खास थाना खुटहन जिला जौनपुर के घर और बैंकिंग सेंटर से सबसे अधिक मात्रा में 49 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद करते ही अधिकारी भी सकते में पड़ गए। उन्हें खुद भरोसा नहीं था कि ग्रामीण अंचल में जितेंद्र प्रजापति इतने बड़े पैमाने पर गैस की कालाबाजारी करके लाखों रुपए की कमाई कर रहा है।
दूसरी छापेमारी बृजेश प्रजापति पुत्र स्व लाल बहादुर प्रजापति निवासी ग्राम बंधनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के केंद्र पर की गई। पुलिस टीम को यहां से
15 सिलेंडर बरामद हुआ। इसी प्रकार तीसरी छापेमारी
अशोक विश्वकर्मा पुत्र राम लखन विश्वकर्मा निवासी ग्राम धम्मौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के सेंटर से 17 गैस सिलेंडर खाली और भरा हुआ बरामद किए गए है।

About Author