अटल जी को भाजपाइयों ने की नमन,निकाली पदयात्रा

IMG-20241225-WA0082
Share

अटल जी को भाजपाइयों ने की नमन,निकाली पदयात्रा
जफराबाद।क्षेत्र के सुगुरदीपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी के आवास पर बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत का व्यक्ति विरले ही जन्म लेता है।उन्होनें अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने हमेशा आम आदमी की समस्या के लिए आगे आकर लड़ते रहे।ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के स्तम्भ रहे।उनकी सोच सदैव विकास की रही।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ सिंह,रमेश जायसवाल, सत्यप्रकाश सिंह,शशिकांत पाठक, शैलेश सेठ,डॉ अखिलेश सिंह,रौनक बरनवाल,मंगल चौहान आदि ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।ततपश्चात डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाली गयी।इस मौके पर अवधेश मौर्य,रोहित मौर्य,विनय मौर्य,सोनू निषाद,मंगला सिंह आदि मौजूद रहे।