August 14, 2026

Jaunpur news बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन,पेयजल के लिए नौनिहाल बेहाल

Share

बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन,पेयजल के लिए नौनिहाल बेहाल
जफराबाद।स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया।जिसके चलते नौनिहालों को पानी पीने की समस्या हो गयी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती छाया सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले सामान्य मीटर लगा था।उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाया गया।पिछले महीने तक स्मार्ट मीटर काम कर रहा था।अचानक शनिवार को बिजली का कनेजशन काट दिया गया।जब बिजली विभाग से जानकारी किया गया तो पता चला विद्यालय प्रीपेड मीटर लग गया है।19 हजार के बकाए के चलते कनेक्शन काट दिया गया।है।प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने प्राथमिक विद्यालय को प्राइवेट दर्शाया है।सोमवार को बच्चों को एमडीएम खाना खाने के बाद पानी की बहुत बड़ी समस्या आ गयी है।बच्चो को पीने के लिए अध्यापकों ने अपने पैसे से आरओ का पानी का बोतल मंगवाया।हालांकि की विद्यालय में एक हैण्डपम्प है।जो खराब हालत में है।उसका पानी गन्दा आता है।उसकी भी शिकायत नगर पंचायत में की जा चुकी है।उसे आज तक ठीक नही करवाया गया है।सोमवार को बच्चो ने हाथ मे थाली लेकर प्रदर्शन किया।

About Author