मनोज की आत्महत्या मामले में पत्नी ने सास,जेठ सहित चार पर दर्ज कराया मुकदमा

1000300742
Share

मनोज की आत्महत्या मामले में पत्नी ने सास,जेठ सहित चार पर दर्ज कराया मुकदमा
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में सोमवार की रात को मनोज कुमार ने आत्महत्या किया था।उसी मामले में मनोज की पत्नी ने बुधवार की देर शाम को अपनी सास,जेठ तथा दो भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मामले ने कार्यवाही शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो ऊक्त मुहल्ले के निवासी मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश सेठ ने पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया था।बुधवार को मनोज कुमार का विडीओ वायरल होने लगा।विडीओ उसने सम्भवतः आत्महत्या से पूर्व बनाया था।विडीओ में उसने अपनी माँ उषा देवी,भाई संतोष कुमार तथा उनको दोनो पुत्रो पर सम्पत्ति हड़पने सहित अन्य कई आरोप लगाया था।वीडियो आग की तरह फैल गया।मृतक ने पत्नी मान्यता देवी को आत्महत्या के दो दिन पहले बच्चो सहित मायके ले जाकर छोड़ दिया था।घटना के दिन पत्नी नही थी।बुधवार की शाम को मान्यता ने पुलिस को सास,जेठ तथा उसके दोनो बेटों के विरुध्द मुकदमा दर्ज करा दिया।