VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर जौनपुर पुलिस का अभियान जारी,वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए गाड़ियों में लगी काली फिल्म ,हूटर सायरन व प्रेसर हॉर्न उतरवाया गया तथा किया गया चालान।

IMG-20240621-WA0036
Share

VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर जौनपुर पुलिस का अभियान जारी,वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए गाड़ियों में लगी काली फिल्म ,हूटर सायरन व प्रेसर हॉर्न उतरवाया गया तथा किया गया चालान।

आज दिनांक- 21.06.2024 को साशन द्वारा VIP कल्चर समाप्त करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में श्री शैलेन्द्र कुमार सिहं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी जफराबाद, यातायात निरीक्षक व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा टोल प्लाजा हौज के पास वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए 80 वाहनों से काली फिल्म व 60 वाहनों से प्रेसर हार्न/डिवाइस उतरवाया गया तथा कुल 150 वाहनो का MV एक्ट के तहत चालान किया गया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।