November 18, 2025

वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह

Share

वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह

जौनपुर। जय हिंद इंटर कालेज के प्रबंधक सुनील सिंह के भतीजे और दैनिक जागरण लखनऊ के वरिष्ठ उप संपादक नीरज सिंह के अनुज पंकज सिंह विक्की के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने आज सुबह महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपा शंकर सिंह जौनपुर शहर के अल्फस्टीनगंज स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अशोक संवेदना व्यक्ति की और ढाढस बधाया। इस मौके पर भाजपा पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज , फार्मासिस्ट संजय सिंह और डॉ नीलमणि सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

About Author