Jaunpur news सीएचसी चोरसंड एवं पीएचसी धर्मापुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण के लिए चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम।

IMG-20260314-WA0008
Share

सीएचसी चोरसंड एवं पीएचसी धर्मापुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण के लिए चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम।

सीएचसी पर आये हुए मरीजों और साथ आये लोगो को इस टीके को लगवाने के लिए किया गया प्रेरित।

गौराबादशाहपुर।

प्रदेश सरकार की मंशानुसार पचलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के उपरांत अब ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने अस्पताल आए लगभग 48 मरीजों और उनके परिजनों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वही धर्मापुर पीएचसी पर पीएचसी प्रभारी डॉ इंद्रजीत यादव द्वारा भी 28 मरीजों और उनके साथ आये परिजनों को इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र एवं प्रभारी सीएमओ डॉ प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में धर्मापुर ब्लॉक व नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांवों के उन बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस टीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाले बच्चेदानी के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की रोकथाम करना है। यह टीका जीवन में सिर्फ एक बार ही लगाया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ श्रवण यादव ने सीएचसी में बैठक कर अधीनस्थ स्टाफ और पीएचसी धर्मापुर के अधीक्षक डॉ इंद्रजीत यादव समेत सभी एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम को फैलने से रोकें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर आईओ विनोद जोशी, एआरओ अभिषेक मौर्य, विनय बहादुर, डॉ इंद्र जीत यादव, अमित साहू, राजेश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।