Jaunpur news कृपाशंकर सिंह के प्रयास से दो करोड़ स्वीकृत

Share

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से दो करोड़ स्वीकृत
जौनपुर। लोकसभा अंतर्गत तहसील बदलापुर विकास खंड महराजगंज अंतर्गत ग्रामसभा फत्तूपुर में स्थित परमहंस योगाश्रम सहज धाम के परिसर में बन रहे भव्य भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर (श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर) के सुंदरीकरण नवीनीकरण एंव साधु संतों भक्तों के ठहरने के लिए भवन निर्माण एंव परिसर में छात्रों को संस्कृति शिक्षा और पठन पाठन हेतु पुस्तकालय (बहुउद्देशीय हॉल) बनाने और विभिन्न आवश्यक कार्य करवाने के लिए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा दिए गए प्रस्ताव एंव निवेदन पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन विभाग) जयवीर सिंह के द्वारा दो करोड़ की धनराशि स्वीकृती प्रदान की गई। जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

About Author