जिला महिला अस्पताल व सीएचसी शाहगंज में अब हर दिन नसबंदी की सुविधा

150x150-LOGO-copy-13
Share

जिला महिला अस्पताल व सीएचसी शाहगंज में अब हर दिन नसबंदी की सुविधा
जल्द ही सीएचसी मुफ्तीगंज में भी यह सुविधा मिलने की उम्म्मीद
-प्रशिक्षित सर्जन उपलब्ध होते ही अन्य एफआरयू पर भी नियमित रूप से मिलने लगेंगी नसबंदी की सेवाएं

जौनपुर, 17 अक्टूबर 2022
शासन से मिले आदेश के तहत सभी प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) पर नियमित नसबंदी की सेवाएं दी जाएंगी। वर्तमान में जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत और जिला महिला अस्पताल समेत छह एफआरयू हैं। इनमें से शाहगंज और जिला महिला अस्पताल में सर्जन भी तैनात हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीएचसी शाहगंज और जिला महिला अस्पताल के सर्जन/अधीक्षक को हर कार्य दिवस पर परिवार नियोजन की अन्य सेवाओं के साथ नसबंदी सेवा शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे किसी भी लाभार्थी अपनी जरूरत के अनुसार सुविधा का लाभ उठाने में सहूलियत होगी। जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पर भी नियमित सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में नसबंदी का कैलेंडर जारी किया गया है। इसके तहत मुंगराबादशाहपुर, रामनगर, मड़ियाहूं, सिकरारा में सोमवार को, सिरकोनी, बदलापुर, मछलीशहर सुइथाकला, मुफ्तीगंज में मंगलवार को, सुजानगंज, डोभी, बरसठी, धर्मापुर/चोरसंड और सोंधी में हर गुरुवार को, बख्शा, महराजगंज, केराकत, रामपुर, खुटहन, जलालपुर में हर शुक्रवार को तथा सीएचसी शाहगंज और जिला अस्पताल में नियमित रूप से महिला नसबंदी की सेवाएं मिलेंगी।
नसबंदी की नियमित सेवाओं का उद्देश्य-
*लाभार्थी अपनी इच्छा और सुविधानुसार सेवाएं प्राप्त कर सकें।

  • लाभार्थी की चयन प्रक्रिया पूर्ण करने में आसानी हो।
    *स्वास्थ्य इकाई पर गुणवतापूर्वक सेवाए मिल सकें।
    *लाभार्थी को समय से अपने घर पहुंचने में आसानी हो।
    *स्वास्थ्य इकाई पर काम का दबाव एक साथ अधिक होने की संभावना कम रहे।
  • आशा के माध्यम से लाभार्थी का चयन कर परिवार नियोजन सेवाओं को दिलाने में आसानी हो।
    *लाभार्थी को अपने घर तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़े।
    *लाभार्थी का भुगतान ब्लाक लेखा प्रबंधक द्वारा करने में आसानी हो।
    यह सुविधा भी मौजूद: स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक शुक्रवार को अंतराल दिवस तथा प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इन दिवसों पर परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों पर ज्यादा फोकस रहता है। एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपने-अपने केंद्रों पर परिवार नियोजन की सेवाएं देते हैं।