February 22, 2026

Jaunpur news ढाई घंटे में पत्रकार के सूने घर पर धावा, ताला तोड़कर नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Share


ढाई घंटे में पत्रकार के सूने घर पर धावा, ताला तोड़कर नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
जौनपुर। लाइनबाज़ार क्षेत्र की चंद्रिका सिंह कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने एक पत्रकार के बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नगदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार एक हिंदी दैनिक के पत्रकार उमेश मिश्रा का मकान चंद्रिका सिंह कॉलोनी में है। उनका परिवार इन दिनों गांव में रह रहा है और घर पर उनका पुत्र रहता था। शनिवार शाम करीब छह बजे पुत्र भी गांव चला गया। रात लगभग नौ बजे जब उमेश मिश्रा पत्नी के साथ घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोर करीब ढाई घंटे तक घर खाली रहने का फायदा उठाकर अंदर घुसे और एक-एक कर कमरों की अलमारियों व लॉकर तोड़ डाले। पीड़ित के अनुसार चोर सोने की चेन, चांदी की प्लेट, नारियल-सुपारी, पायल सहित अन्य गहने और लगभग सात हजार रुपये नकद उठा ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
बताया जाता है कि इसी कॉलोनी में पिछले वर्ष भी एक मकान से लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी, वहीं अन्य छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ताजा वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

About Author