February 22, 2026

Jaunpur news जमुनीपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Share

जमुनीपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम प्रेम प्रसंग की आशंका

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक 26 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला (पुत्र राजेश कुमार शुक्ला) घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के आसपास मौजूद था। कुछ देर बाद गांव के बच्चों ने परिजनों को सूचना दी कि वह पोखरी के पास खून से लथपथ पड़ा है।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक के सीने और पेट में चाकू के गंभीर वार किए गए थे। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About Author