February 22, 2026

परिवार नियोजन को जनपद में सबसे ज्यादा भरोसा “अंतरा” पर

Share


अंतरा अपनाने में जिले की महिलायें प्रदेश में दूसरे नंबर पर
महिला नसबंदी में चौथे व पुरुष नसबंदी में आठवें स्थान पर जनपद

जौनपुर,
परिवार नियोजन सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों का अब परिणाम दिखने लगा है। 2021-22 में 20,748 महिलाओं ने त्रयमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन अपनाया है। इसके साथ अंतरा अपनाने के मामले में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। 10,273 महिलाओं ने नसबंदी को चुना और महिला नसबंदी में जौनपुर का प्रदेश में चौथा स्थान है। 78 पुरुष नसबंदी के साथ प्रदेश में आठवें स्थान पर है। 13,401 महिलाओं ने इंट्रा यूट्राइन कांट्रासेप्टिक डिवाइस (आईयूसीडी) को अपनाया जो कि प्रदेश में 13वीं रैंक है। 15,091 महिलाओं को पोस्टपार्टम इंट्रा यूट्राइन कांट्रासेप्टिक डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) पसंद आई है जिसकी प्रदेश में 14वीं रैंक है।
मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाओं तक हर किसी की पहुंच बनाने में पूरी टीम ने योगदान दिया है। 665 महिला नसबंदी कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछलीशहर जनपद में पहले स्थान पर है। इसके लिए डॉ विशाल सिंह यादव को सम्मानित किया जा चुका है। 26 पुरुष नसबंदी कराकर सीएचसी बरसठी ने जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पुरुष नसबंदी के लिए बरसठी के डॉ अजय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया है। 1,744 लोगों के आईयूसीडी अपनाने के साथ रामनगर पहले स्थान पर है और इसके लिए डॉ राकेश कुमार सिंह को प्रशस्तिपत्र मिला है। पीपीआईयूसीडी में जिला महिला अस्पताल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यहां पर 2,094 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनाया है। इसके लिए डॉ तबस्सुम बानो का सम्मान हुआ है। त्रयमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन सबसे ज्यादा मुफ्तीगंज में लगाया गया है। इसके लिए डॉ श्रवण सम्मानित किए जा चुके हैं।
महिला नसबंदी में बेहतरीन योगदान देने के लिए जनपद की टीम की जिलाधिकारी ने भी प्रशंसा की है। नोडल एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने 2021-22 में सबसे ज्यादा 2,863 महिला नसबंदी कराने में योगदान दिया है। जिला महिला अस्पताल के डॉ रवीन्द्र कुमार गुप्ता 1,510, मुफ्तीगंज के डॉ श्रवण यादव ने 1,463, जिला महिला अस्पताल के डॉ एके बुद्धिस्ट ने 1,426, जिला पुरुष अस्पताल के डॉ शरीफ ने 378, शाहगंज के डॉ अभिषेक रावत ने 326 महिला नसबंदी में अपनी सेवाएं दी हैं।
कुछ दिन पहले हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन कार्यक्रमों में बेहतर योगदान देने के लिए टीम के सदस्यों को स्वयं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। परिवार नियोजन सेवाओं में बेहतरीन योगदान करने तथा आगे भी उत्साह के साथ योगदान देने के लिए एसीएमओ डॉ राजीव कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया था। परिवार नियोजन सेवाओं में सहयोग करने के लिए जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ(यूपीटीएसयू) को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही आगे और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

About Author