February 22, 2026

जन्म के 21 दिन के अंदर बच्चे के घर पहुंच कर उपलब्ध कराएं जन्म प्रमाणपत्र

Share

जन्म के 21 दिन के अंदर बच्चे के घर पहुंच कर उपलब्ध कराएं जन्म प्रमाणपत्र
जौनपुर, 22 सितंबर 2022।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर घर जाकर पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपने के लिए ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी/एएनएम को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी व सरकारी अस्पतालों से जन्म पंजीकरण की सूचना संबंधित विभाग को भेजवाजगा। उन्होंने जन्म पंजीकरण के साथ ही जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र समय से प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि वह अपनी इकाइयों में जन्म-मृत्यु का आंकड़ा सही कराएं। शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इसके लिए उन्होंने सभी रजिस्ट्रारों से कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण रहने से विभिन्न कार्यों में इसका लाभ उठाया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बहुत सही और स्पष्ट जानकारी होनी जरूरी है। हाल में राज्य स्तर पर कुछ फर्जी वेबसाइटों के माध्यम फर्जी जन्म और मृत्यु का प्रमाणपत्र बनाए जाने का मामले सामने आए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जनपदों में एक एडवाइजरी जारी कर फर्जी वेबसाइट के बारे में सूचना दे दी गई है। आमलोगों को जागरूक करने के लिए सभी अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म -मृत्यु) व मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत फर्जी जन्म -मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाली वेबसाइटों का संज्ञान लिया गया है। जैसे http:/crsr-gi.in, http:/crsorgi-job.in, birthdeathonline.com, crsgov.org.in, crsigov.com, crsorgi-goovi.in, crsorgi.gov.in, crs-gov.co.in जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग न करें। सोशल मीडिया साइटों पर दिए गए फर्जी फोन नम्बरों पर भी भरोसा नहीं करें। पैसे देकर कोई भी आनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र न बनवाएं। जनसेवा केंद्रों पर भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की सुविधा नहीं है।

About Author