February 22, 2026

Jaunpur news जेवलिन थ्रो में सिल्वर व बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जिले का सम्मान, सुरेंद्र सिंह

Share

जेवलिन थ्रो में सिल्वर व बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जिले का सम्मान, सुरेंद्र सिंह

समारोह आयोजित कर प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

जौनपुर। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में रविवार को कैंप कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें धर्मेश यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रजीत यादव निवासी ग्राम प्यारेपुर को 45 वीं मास्टर्स अथेलेटिक्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जबलपुर में आयोजित प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल एवं बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जितने पर सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की धर्मेश कुमार मॉर्निंग वॉकर के सबसे युवा सदस्य हैं। इन्होने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व में जौनपुर का नाम रोशन किया है। आज पूरे जिले को इस शानदार प्रतिभा पर गर्व हो रहा है, क्योंकि अकेले सिर्फ इस होनहार प्रतिभा ने अपनी शानदार प्रतिभा को प्रदर्शित कर जनपद का जो सम्मान बढ़ाया है उसका कर्ज कभी भी उतारा नहीं जा सकता।
हरीश चन्द्र सिंह ने अपनी शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इसके पहले समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सुरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में धर्मेश कुमार व अन्य सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल उर्फ दीपू ने अपने सम्बोधन में कहा की ये हमारे क्षेत्र के लिए बड़े ही गौरव की बात है।
डॉ मदन मोहन वर्मा ने कहा की हमारे मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन परिवार की तरफ से ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद दिया ।
सुरेंद्र प्रधान ने मंच का संचालन करते हुए धर्मेश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया।
कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र प्रधान ने उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आह्वान किया कि आगे भी धर्मेश कुमार इसी प्रकार अपने जनपद का नाम आगे बढ़ाते रहे।

बाक्स

समारोह में इन्होंने बढ़ाई शोभा
जौनपुर। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संगठन के
के सचिव घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष रामेश्वर केसरवानी , सुरजीत कपूर , राजकुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व सेलटैक्स ऑफिसर बी. डी. उपाध्याय , सूर्यप्रकाश उर्फ कल्लू नेता , के. के जायसवाल, श्रीलखन समेत अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।

About Author