February 22, 2026

केराकत कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष

Share

बिना बताये सेनापुर के खांझाटी को पुलिस ने लिया हिरासत में

केराकत। जौनपुर

केराकत थाने के पुलिस की कार्यप्रणाली से नागरिकों में रोष है। आरोप है कि पुलिस डेडुवाना अपने रिश्तेदार के यहां से घर वापस लौट रहे युवक को रास्ते से ही पकड़कर थाने उठा ले गई और रात भर बैठाये रखा।

बता दे कि केराकत थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत सेनापुर गांव के दीनदयाल उर्फ़ खांझाटी का गांव के ही हरिश्चन्द्र होमगार्ड से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। खांझाटी ने विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम, सीओ और कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कुछ अधिकारी मौके पर भी गए लेकिन मामला का हल नहीं निकला।तहसील और कोतवाली प्रशासन की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर खंझाटी ने 30 अगस्त को जिलाधिकारी को मामले के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही निस्तारण नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी।जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को इसके लिए कड़ी फटकार लगाई। नतीजा यह निकला की मामला सुलझाने के वजाय कोतवाली पुलिस ने खांझाटी को रास्ते से ही हीरासत में ले लिया। और घर वालों को इसके बारे में बताया तक नहीं।

खांझाटी को उसके परिजन रात भर इधर उधर ढूंढ़ते रहे सबेरे पता चलने पर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय सिंह से रिहा करने की मांग की। खबर लिखें जाने तक खांझाटी को पुलिस ने रिहा नहीं किया था। बिना बताये खांझाटी को हिरासत में लिए जाने से परिजनों में रोष है।

About Author