अधिवक्ताओं ने न्यायालय में जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

IMG-20220920-WA0053
Share

बार के पूर्व महामंत्री पर हुए हमले से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने लगाए प्रशासन विरोधी नारे

अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

केराकत

बार संघ के पूर्व महामंत्री हीरेन्द्र यादव के ऊपर हमले के बाद आरोपितों पर‌ कोई कार्रवाई न होते देख अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किया। न्यायालयों के गेट पर ताला जड़ दिया। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। अधिवक्ताओं की मांग है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय और गांव जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय, इस दौरान तहसील में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

मंगलवार की सुबह जैसे ही अधिवक्ता आए, उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप तो एसडीएम को नाबालिग बताकर नारेबाजी की गयी। इसके बाद सभी न्यायालयों में‌ तालाबन्दी की। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूर्व महामंत्री पर‌ हमले को 25 दिन बीत चुके है। इस मामले में पुलिस ने तो ढुलमुल रवैया अपनाया और एसडीएम ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने खड़न्जे पर अतिक्रमण भी नहीं हटवाया। जब तक आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं और खड़न्जे पर से अतिक्रमण नहीं‌ खाली कराया जाता है तब तक बार संघ धरने पर बैठा रहेगा। इस मौके पर तहसील बार केराकत के सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।