August 17, 2026

नवजात शिशु का मिला शव,नही हुआ शिनाख्त।

Share

जौनपुर

जौनपुर नेवढ़िया बाजार के एक बाउंड्रीवाल में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से बाजार में सनसनी फैल गई,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बाजार से दूर दफ़नवा दिया।
जानकारी के अनुसार,नेवढ़िया बाजार के एक बाउंड्रीवाल में अज्ञात नवजात शिशु का शव बाजारवासियों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दिया।वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाजार से दूर सुनसान जगह पर दफ़नवा कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात नवजात शिशु के शव को दफ़नवा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About Author