December 8, 2025

Jaunpur news पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों की बुढ़ापे की असली गारंटी: चंदन सिंह

Share

पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों की बुढ़ापे की असली गारंटी: चंदन सिंह

कैंडिल मार्च में अटेवा पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया

सरायख्वाजा/जौनपुर

अटेवा के पेंशन आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए डॉ. रामाशीष सिंह को रविवार को संगठन पदाधिकारियों ने नम आंखों से याद किया। कैंडिल मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विकास भवन स्थित क्रांति स्तंभ पर जिलेभर के पदाधिकारी एकत्र हुए और दो मिनट का मौन रखते हुए उनके संघर्ष को नमन किया। इस दौरान सभी ने पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान डॉ. रामाशीष सिंह ने कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में अपना जीवन न्यौछावर किया। संगठन ने उन्हें शहीद का दर्जा देकर उनके बलिदान को याद किया। संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करे।

जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा, पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों की बुढ़ापे की असली गारंटी है। नई व्यवस्था ने कर्मचारियों को असुरक्षा में धकेल दिया है। सरकार को समझना चाहिए कि पेंशन कोई सुविधा नहीं, बल्कि कर्मचारियों का जीवन भर का अधिकार है। हम पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में नंदलाल पुष्पक, त्रिभुवन नाथ यादव, इंदु प्रकाश यादव, आनंद स्वरूप, डॉ. राजेश उपाध्याय, अरविंद कुमार, प्रमोद प्रजापति, शेर बहादुर, ध्रुवराज, प्रदीप उपाध्याय, राहुल शर्मा, डॉ. कृपा निधि और नागेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author