Jaunpur news बदलापुर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, 2.16 करोड़ से 6 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
बदलापुर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, 2.16 करोड़ से 6 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
जौनपुर। विधानसभा बदलापुर के नगर पंचायत बदलापुर में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क निर्माण के लिए कुल 2 करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में कुल छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
स्वीकृत कार्यों में वार्ड नंबर 5 में पुराने एनएच-56 पिच रोड से धोबी बस्ती होते हुए साहब लाल के घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड नंबर 7 में लालमणि के घर से राजेश तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, वार्ड नंबर 8 में नहर पिच रोड से धर्मा मैरेज लॉन होते हुए हंकारपुर पिच रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 3 में बरौली पिच रोड से संगीता पाली क्लीनिक और ब्रह्मदेव के घर से होते हुए बृजेश के घर तक सीसी रोड, वार्ड नंबर 10 में प्रयागराज-गोरखपुर एजी रोड से ब्राह्मण बस्ती होते हुए मां सर्वेश्वरी आश्रम तक इंटरलॉकिंग सड़क तथा वार्ड नंबर 7 की पुरानी बाजार में पिच रोड से भोंटू शर्मा के घर होते हुए लल्लू यादव के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और इलाके के विकास को गति मिलेगी।
