Jaunpur news जमीनी रंजिश में दबंगों का हमला, महिला से छेड़छाड़ का आरोप; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share


जमीनी रंजिश में दबंगों का हमला, महिला से छेड़छाड़ का आरोप; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जफराबाद (जौनपुर)।
स्थानीय कस्बे के दरीबा मोहल्ले में बुधवार को पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला सहित तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोहल्ला निवासी किरण बाला गिरी पत्नी रविकांत गिरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पारिवारिक जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इसी बात को लेकर उनके पति रविकांत गिरी ने विरोध किया तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने बांस के डंडों से हमला कर दिया।
बताया गया कि पति को पिटता देख किरण बाला अपने नाबालिग भतीजे के साथ मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगीं, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
आरोप है कि घटना का वीडियो मोबाइल फोन से बनाया जा रहा था, जिसे आरोपियों ने छीनकर तोड़ दिया और आग के हवाले कर दिया। मारपीट और मोबाइल जलाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही

About Author