Jaunpur news बयालसी महाविद्यालय में रोवर-रेंजर का पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शुरू

Share

बयालसी महाविद्यालय में रोवर-रेंजर का पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर। जलालपुर स्थित बयालसी महाविद्यालय में मंगलवार से रोवर-रेंजर के अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह और डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रोवर-रेंजर प्रशिक्षक नितिन चौरसिया और राकेश मिश्रा (डीओसी, जौनपुर) विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाँ युवाओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने छात्रों को इस प्रशिक्षण से सीख लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. बृजेश कुमार मिश्र, प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. जगत नारायण सिंह, सफीउल्लाह अंसारी, श्रीकृष्ण सिंह और हिमांशु कुमार सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
पाँच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोवर-रेंजर के सिद्धांतों के साथ-साथ विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About Author