December 8, 2025

Jaunpur news शांति व्यवस्था मजबूत करने के अभियान में मुंगराबादशाहपुर और मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Share


शांति व्यवस्था मजबूत करने के अभियान में मुंगराबादशाहपुर और मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार


मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंगराबादशाहपुर और मीरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल पांच व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद यादव पुत्र महादेव यादव, संजय यादव पुत्र स्व. श्रीराम यादव तथा लवकुश यादव पुत्र संजय यादव — तीनों निवासी सराय रैचन्दा — को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी क्रम में ऐसे अभियान नियमित रूप से आगे भी जारी रहेंगे।

उधर थाना मीरगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विनय कुमार यादव पुत्र दिनेश यादव (उम्र 20 वर्ष) और ज्ञान चंद्र यादव पुत्र यज्ञनारायण (उम्र 27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सेमरी, बौलियापुर को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

About Author