January 25, 2026

सपा ने लगाई भाजपा के वोट बैंक में सेंध

Share

जौनपुर। जैसे जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही वैसे वैसे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने मैदान में बाजी मारने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सबसे बड़ी बाजी मारी है सदर सीट से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी मो0 अरशद खान ने। उन्होने भाजपा के वोट बैंक में जबरदस्त सेधमारी किया है। अरशद खान ने बीजेपी के खाटी कार्यकर्ताओं व अपने अपने गांव के कई बार प्रधान रहे कई लोगों को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। यह खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया है। भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालो को मोदी-योगी से कोई बैर नही बल्की बीजेपी प्रत्याशी से खुन्नस है।  
सदर विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा,राष्ट्रवादी विकास पार्टी  समेत दो दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। सभी उम्मीद्वार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर खून पसीना बहा रहे है। कड़ी मेहनत के अलावा राजनीतिक दलों के लोग एक दूसरे के वोट बैंको में सेधमारी भी कर रहे है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी को एक बड़ी बाजी हाथ लगी है। भाजपा प्रत्याशी से नाराज चल रहे सरायखाजा गांव के पूर्व प्रधान शैलेश कुमार सिंह उर्फ बल्लर , खलीलपुर के पूर्व प्रधान अरविन्द कुमार सिंह, बरगांव के अरूण कुमार मिश्रा, समदहां के विष्णु मिश्रा,उग्रसेन सिंह,राजू गुप्ता,सुजीत गुप्ता,महातीम विश्वकर्मा, विनोद कुमार यादव,सुबास यादव,लाल साहब यादव समेत दो दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गये।
पूर्व प्रधान शैलेश कुमार सिंह उर्फ बल्लर ने बताया लोग जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़े हुए थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो से हम लोग पूरी तरह से संतुष्ट है लेकिन बीजेपी प्रत्याशी के कार्यशैली के चलते हम लोग अपने कलेजे पर पत्थर रखकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।
उन्होने बताया कि अभी दर्जनभर के अधिक गांवो के बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जाने वाले है।
यदि शैलेश सिंह का दावा सही निकला तो इसका खामियाजा सीधे बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। 

About Author