प्रेक्षक 367-मल्हनी विधानसभा श्री पवित्र मंडल जी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज के पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

Share

जौनपुर 22 फरवरी 2022 (सू0वि)- मा0 प्रेक्षक 367-मल्हनी विधानसभा श्री पवित्र मंडल जी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज के पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
             निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग स्टेशन में रैम्प, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, वृद्धों एवं विकलांगों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
           तदोपरांत सवंसा नेशनल हाईवे पर तैनात एसएसटी टीम का भी अवलोकन किया गया। टीमों से रास्ते में आ रहे वाहनों की चेकिंग के संदर्भ में जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया गया की आने वाले वाहनों को चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश महोदय द्वारा दिया गया।
           इस अवसर पर एसएसटी टीम प्रभारी अवधेश कुमार यादव, उप निरीक्षक अवधेश नारायण शुक्ला, कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं हेड कांस्टेबल उदय प्रताप उपस्थित रहे। प्रेक्षक महोदय की टीम में लाइजनिंग ऑफिसर राजेश मौर्य, उप निरीक्षक द्वारिका नाथ यादव, राजस्व निरीक्षक अखिलेश पाठक एवं लेखपाल संजय राय सम्मिलित रहे।

About Author