Jaunpur news दवा के थोक कारोबारियो के थोक लाइसेंस का हुआ भौतिक सत्यापन
दवा के थोक कारोबारियो के थोक लाइसेंस का हुआ भौतिक सत्यापन
बलिया में ड्रग इंस्पेक्टर के ताबड़तोड़ एक्शन से दवा कारोबार से जुड़े माफियाओं में हड़कंप
चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर हुई रेंडम चेकिंग तो खुल गई खामियों की पोल
दवा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जौनपुर से बलिया भेजे गए हैं रजत पांडेय
बलिया। प्रदेश के कमिश्नर, एफएसडीए लखनऊ और जिलाधिकारी बलिया के विशेष निर्देश पर जौनपुर से बलिया जनपद भेजे गए जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने पूर्वी यूपी के बड़े कारोबारी क्षेत्र जनपद बलिया में पहुंचते ही ताबड़तोड़ तोड़ एक्शन शुरू कर दिया है।
उन्होंने बुधवार को जनपद बलिया शहर और रसड़ा क्षेत्र में स्थित आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर की थोक और फुटकर दुकानों पर पहुंच कर रेंडम चेकिंग शुरू कर दी।
प्रदेश शासन के विशेष निर्देश पर जनपद बलिया में अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से दवा कारोबार से जुड़े माफियाओं में जबरदस्त हड़कंप मच गया। ख़ौफ तो उन ब्लड कारोबारियों के चेहरे पर भी देखने को मिला
जो शासन की आंख में धूल झोंक कर लंबे समय से यह खेल खेल रहे थे। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की टीम ने सबसे पहले बलिया शहर में स्थित थोक दवा के बड़े कारोबारी अंश मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर वहां दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद मेडिसिन सेंटर, दीपक मेडिकल स्टोर और लिमरा फार्मा स्थित शहर के नामी गिरामी दवा के बड़े के इस प्रतिष्ठान पर पहुंच कर उनकी दुकानों का भौतिक सत्यापन किया । इस प्रक्रिया के तहत दुकान के अस्तित्व, संचालक के अनुभव, और लाइसेंस प्राप्त करने के दौरान संबंधित फर्म संचालक द्वारा दी गई चौहद्दी , दवाओं के भंडारण सुविधा और सक्षम व्यक्ति की उपलब्धता की गहनता से जांच की गई।
कई घंटे तक चली इस बेहद ही सूक्ष्म जांच पड़ताल के दौरान दवा कारोबारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थी।
औचक निरीक्षण के इस दायरे में बलिया सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर अधिकारियों का विशेष दस्ता पहुंचा तो वहां भ्रष्टाचार की सारी कलई खुल गई।
जाँच के दौरान ब्लड सेंटर के संचालन में काफी कुछ गंभीर खामियां पाई गईं। ड्रग इंस्पेक्टर श्री पांडेय ने ब्लड सेंटर के संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के कड़े निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
बाक्स
जांच के दायरे में आए पांच प्रतिष्ठान
बलिया। शासन की विशेष निर्देश पर शुरू हुई स्पेशल जांच पड़ताल में यह पांच बड़े प्रतिष्ठान जांच के दायरे में आ गए हैं। जिनमें अंश मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर, मेडिसिन सेंटर, दीपक मेडिकल स्टोर, लिमरा फार्मा
शामिल है। इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
नहीं सुधरी खामियां तो निरस्त होगा लाइसेंस
बलिया। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जांच के दायरे में आए पांच मेडिकल स्टोर संचालक और एक सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक को सात
दिन का सख्त अल्टीमेटम दिए हैं। जिसमे उन्हें
निरीक्षण के दौरान मिली बेहद ही छोटी-मोटी कमियों के लिए संचालकों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने प्रपत्र को दुरुस्त करते हुए व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद करना है । बावजूद इसके अगर निर्धारित समय के भीतर खामियों का अनुपालन नहीं किया गया, तो लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
