दबंगो ने जमीनी रंजिश मे एक परिवार के सदस्यों को पीटा, मुकदमा दर्ज

1000300742
Share

दबंगो ने जमीनी रंजिश मे एक परिवार के सदस्यों को पीटा, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।लाइनबाजार के कुड़वा परियावा गांव में दबंगो ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों को जमकर मारा पीटा।मारपीट में चार लोग घायल हो गये।घायलों में दो महिलाएं हैं।
ऊक्त गांव निवासी गौरव उर्फ गौरी विश्वकर्मा पुत्र वीरेंदर विश्वकर्मा से गांव के अमित सिंह से जमीनी विवाद है।ग़ैरव ने आरोप लगाया कि उसी विवाद को लेकर अमित सिंह,अर्पित सिंह पुत्रगण रामप्रकाश सिंह, मोनू सिंह पुत्र श्रीप्रकाश सिंह,विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय श्रीराम सिंह,निवासी कुड़वा परियावा व बबलू यादव पुत्र श्रीराम यादव,तेजबहादुर यादव पुत्र राजधारी यादव, राहुल यादव पुत्र सुबास यादव निवासी दानीपुर ने परिवार के लोगो को जमकर मारा पीटा।साथ ही धमकी भी दिया।मारपीट में वीरेंदर तथा उसकी पत्नी सविता विश्वकर्मा, पुत्री कुमकुम विश्वकर्मा,पुत्र अजय विश्वकर्मा को चोट आयी।वीरेंदर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।