February 24, 2026

मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी गई दुआएं,

Share

काजी शमशुद्दीन जाफरी की मजार पर चादर पोशी कर

उर्से शम्शी में पूर्वांचल के जिलों से आते हैं हजारों अकीदत मंद

जौनपुर।
पहली मुहर्रम के मौके पर रविवार को शहर में उर्से शम्शी अकीदत के साथ मनाया गया।
जिला कारागार के पीछे शेखपुर मोहल्ला स्थित काजी मोहम्मद शमसुद्दीन जाफरी की मजार पर चादर पोशी कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।
मदरसा हनीफिया आलम खां से चादर लेकर अकीदतमंद शेखपुर स्थित काजी शमसुद्दीन अहमद जाफरी की मजार पर पहुंचे, जहां जौनपुर शहर के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती समेत आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। अकीदतमंदो ने मजार पर चादर पोशी की। इससे पहले मदरसा हनीफिया के हजरत मौलाना अलहाज मोहिउद्दीन अहमद ने आपसी प्रेम सौहार्द का संदेश दिया।
उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि हजरत मौलाना समसुद्दीन की किताब कानून ए शरियत जो पूरी दुनिया में पढ़ाई जाती है और शादी के वक्त उस किताब को बच्चियों को दिया जाता है। ताकि वह इस्लामी तौर तरीके से अपनी जिंदगी गुजर बसर कर सकें । उसके बाद नातों का नजराना पेश किया गया । बाद सलाम तबर्रुक का वितरण किया गया। इस मौके पर मौलाना कुद्दुस, मौलाना कयामुद्दीन, मौलाना रहिसुल खैरी, मौलाना शरीफुलहक, मौलाना साबिर, मौलाना फ़ुजैल,
मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व खजांची शकील मंसूरी आदि मौजूद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जलालुद्दीन उसैद ने आये हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।

About Author