Jaunpur news जमैथा पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण

IMG-20260430-WA0065
Share

जमैथा पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में परमहंस आश्रम के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी का गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षु आईपीएस व प्रभारी थानाध्यक्ष श्रुष्टि जैन व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने फीता काटकर लोकार्पण किया।उसके पश्चात एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह व ज्ञानप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों ने शिलापट्ट का अनावरण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने कहा कि गोमती नदी के किनारे यह स्थान ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के दृष्टि से काफी अहम है।यहां पर आम जनता को किसी प्रकार की सुविधा व सुरक्षा में दिक्कत नही होने पाए।इस लिये यह चौकी काफी अहम है।समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह को एसएसपी श्री सिंह व एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव,परमहंस आश्रम के महंत राजदास जी महाराज ने चौकी के के लिए दिए गए अहम सहयोग के लिए अंगवस्त्र व बुके तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इसके पूर्व ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन ने विधिवत पूजन अर्चन कर किया।लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात एसएसपी श्री सिंह सहित सभी ने पौराणिक सिद्धपीठ परमहंस आश्रम पर जाकर पूजन अर्चन किया।सभी को महंत राजनदास महाराज ने सभी को पट्टिका देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एसआई मुख्तार राम,प्रवीण राय,पंकज पूरी,सुधीर दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।