Jaunpur news निष्ठा और कर्मठता की पहचान है जेई एम आई– बीडीओ कृष्ण मोहन

IMG-20260430-WA0062
Share

निष्ठा और कर्मठता की पहचान है जेई एम आई– बीडीओ कृष्ण मोहन

जेई एम आई के विदाई समारोह का बीडीओ की अध्यक्षता में हुआ आयोजन।

धर्मापुर।

धर्मापुर विकास खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को जेई एम आई प्रेमचंद चौहान का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर साथी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव ने जेई एम आई प्रेमचंद चौहान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन एडीओ आई एस बी राकेश रोशन द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ एजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव बिपिन राय, अरविंद यादव और अखिलेश कुमार, चंद्रजीत यादव ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने प्रेमचंद चौहान के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रामकृष्ण पाल, स्वतंत्र मौर्य, मनीष चंद, अनिल, बच्चूलाल, राजेश कुमार, समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।