August 14, 2026

Jaunpur news गोमती नदी में डूबा किशोर,गोताखोर कर रहे तलाश

Share

गोमती नदी में डूबा किशोर,गोताखोर कर रहे तलाश
जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गोमती नदी में दोपहर को एक 13 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया।शाम को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।किशोर कक्षा सात का छात्र था।
ऊक्त क्षेत्र के महलपर गांव निवासी बबलू चौहान का 13 वर्षीय पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ एक बजे दोपहर को गोमती नदी में नहाने गया था।तीनो काफी देर तक नहाते रहे।उसके साथ के दोनो किशोर नहाकर नदी से बाहर निकल गए।उन दोनों ने तेजस्वी से भी घर चलने को कहा।परन्तु वह नहाता ही रहा।शाम तक जब तेजस्वी का पता नही चला तब उसके परिजन उसे ढूढने लगे।काफी देर उन्हें जानकारी हुई कि वह दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था।परिजन नदी के किनारे पहुंचे तो वहां पर उसका कपड़ा मिला।उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एस आई विजयप्रताप सिंह,मो अली आदि मौके पर पहुँच गए।उन लोगो ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को खोजबीन करवाया।उसके बाद जिले की टीम पहुंच कर नदी में जाल डालकर खोजबीन में लगी है। फिलहाल कुछ पता नही चल सका है।परिजन किसी दुर्घटना को लेकर चिंतित है।घर मे महिलाएं रो पिट रही है।

About Author