Jaunpur news सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर संतों का किया सम्मान

IMG-20250605-WA0062
Share


सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर संतों का किया सम्मान

जौनपुर।
Jaunpur news मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा नगर के सूरजघाट स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में सनातन परंपरा के अनुसार विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत महापुरुषों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनसे मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने श्री योगी आदित्यनाथ जी के 53वें जन्मदिवस को धार्मिक श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाया। समारोह में उपस्थित संतजनों में प्रमुख रूप से —

  • महंत नरसिंह दास जी महाराज
  • रामकुमार दास जी
  • बिहारी दास जी
  • प्रभुदास जी
  • गुरुचरण दास जी
  • नंदलाल दास जी
  • सफेदी दास जी
  • विनोद दास जी
  • सीताराम दास जी
  • सौरभ तिवारी जी
  • विकास तिवारी जी

को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए गए। सभी संतों ने मुख्यमंत्री योगी जी के यशस्वी, निष्कलंक और शतायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मंच के सक्रिय सदस्यों रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, सुधांशु सिंह, आशीष दुर्गवंशी, प्रकाश रघुवंशी, आलोक गुप्ता, निखिल सिंह, रजत, सूरज सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक समरसता, संत परंपरा का सम्मान और जनसेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त करना रहा।