Jaunpur news ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, लैपटॉप लूटकर फरार

150x150-LOGO-copy
Share


जौनपुर: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, लैपटॉप लूटकर फरार

Jaunpur news जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में स्थित अरबाब टूर एंड ट्रैवल्स ग्राहक सेवा केंद्र पर गुरुवार को नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाश लूट की नियत से केंद्र पर पहुंचे थे। संचालक से हाथापाई के दौरान उन्होंने उसका लैपटॉप छीन लिया और मौके से फरार हो गए। संघर्ष के दौरान बदमाशों में से एक का कट्टा मौके पर गिर गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।