प्री मीटिंग में हुआ मुकदमों का निस्तारण, अधिकारी तलब

1000300742
Share

प्री मीटिंग में हुआ मुकदमों का निस्तारण, अधिकारी तलब

आगामी लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण पर दिया गया बल
जौनपुर-आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण पर चर्चा की गई। ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों को अगली प्री मीटिंग में उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किया है जिससे मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की जा सके। बुधवार को आयोजित प्री मीटिंग में कई मुकदमों का निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हुआ।

ट्रिब्यूनल जज ने कहा कि बीमा कंपनियों को चाहिए कि अधिक से अधिक मुआवजा पीड़ित पक्ष को प्रदान करने की मंशा रखते हुए सुलह समझौते से मामले को निपटाये। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं का पक्ष रखा। बीमा कंपनियों द्वारा वाहन से संबंधित कागजों का सत्यापन करने में देर करने से मुकदमों के निस्तारण में विलम्ब होता है। बीमा कंपनियों के अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित होने की बात कही गई।इस अवसर पर अधिवक्ता कृपा शंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, एके सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, बिहारी लाल पटेल, विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र त्रिपाठी, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, संतोष सोनकर, जेसी पांडेय,सोभनाथ यादव,सनी यादव,बृजेंद्र आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।