जफराबाद व लाइन बाजार की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार/घायल

IMG-20241127-WA0003
Share

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर हुए घायल,दोनो को लगी पैर में गोली
1:-जफराबाद व लाइनबाजार पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलत
जफराबाद।क्षेत्र के बैजाबाद गांव के पास मंगलवार की देर रात को जफराबाद तथा लाइनबाजार पुलिस की संयुक्त टीम तथा पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गयी।जिसमें दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी।दोनों के ऊपर कई जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
जफराबाद थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव तथा थानाप्रभारी लाइनबाजार सतीश सिंह मय फोर्स मुखबिर की सूचना मिलने पर ऊक्त गांव के पास मौजूद थे।उसी समय एक बॉइक आती हुई दिखाई दी।पुलिस ने जब उसे रोका तो वह भागने लगा।परन्तु पुलिस की घेरेबंदी को देखकर बॉइक पर सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया।जिसमें दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी।घायल अवस्था मे दोनो को उपचार के लिए ले जाया गया।उनकी शिनाख्त खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी साहिल पुत्र मुस्तकीम तथा भुडकुड़हा गांव निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद असलम के रूप में हुई।इन दोनों विभिन्न जनपदों में साहिल पर नौ तथा दानिश पर डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है।दोनो की तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी।मुठभेड़ में एस आई निखिलेश तिवारी,ओम प्रकाश यादव,राजेश सेंगर,विपुल राय आदि शामिल रहे।
बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक,बारह हजार दो सौ नगद, दो तमंचा,दो खोखा कारतूस,एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।